[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी निहालोठ से गुंती पंचायत तक सड़क नहीं:आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, ग्रामीण बोले- बरसात के मौसम में स्थिति बहुत खराब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

ढाणी निहालोठ से गुंती पंचायत तक सड़क नहीं:आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, ग्रामीण बोले- बरसात के मौसम में स्थिति बहुत खराब

ढाणी निहालोठ से गुंती पंचायत तक सड़क नहीं:आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, ग्रामीण बोले- बरसात के मौसम में स्थिति बहुत खराब

बुहाना : राजस्थान के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ढाणी निहालोठ से गुंती ग्राम पंचायत मुख्यालय तक आजादी के बाद भी पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। गुंती पंचायत मुख्यालय होने के बावजूद आसपास के राजस्व गांवों के निवासियों को यहां तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह मार्ग न केवल ढाणी निहालोठ के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इस क्षेत्र के अन्य गांवों के लोग भी हरियाणा के नारनौल नेशनल हाईवे (गोद बलहा) तक पहुंचने के लिए इसका उपयोग करते हैं। सड़क कच्ची होने के कारण बरसात के मौसम में इसकी स्थिति अत्यंत खराब हो जाती है, जिससे आवागमन लगभग असंभव हो जाता है।

बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों को स्कूल भेजना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों और आपातकालीन स्थितियों में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सूरजगढ़ विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित होने के कारण किसी भी सरकार, जनप्रतिनिधि या सरपंच ने इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया है।

घीसाराम, शेखर पंच, नीरज गोठवाल, सूरत सिंह यादव, विक्रम सिंह यादव, राजपाल यादव, रोशनलाल यादव, बाबूलाल यादव, चेतराम, ओमप्रकाश, निरंजन, मनोज कुमार, होशियार सिंह, भूप सिंह, शक्ति, हेमराज, शीशराम, उदमी राम, दयाराम, शुभ राम, हरिसिंह, मुकेश कुमार, प्रवीण, राहुल और सुनील कुमार सहित कई ग्रामवासियों ने इस सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है ताकि सभी को सुविधा मिल सके।

Related Articles