विद्यालय विकास में भामाशाह की भागीदारी, कुठानियां की सरकारी स्कूल में कक्षा-कक्ष का किया शिलान्यास भामाशाहों की सहभागिता से संवरेगी सरकारी स्कूल
विद्यालय विकास में भामाशाह की भागीदारी, कुठानियां की सरकारी स्कूल में कक्षा-कक्ष का किया शिलान्यास भामाशाहों की सहभागिता से संवरेगी सरकारी स्कूल
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के कुठानिया स्थित राजकीय विद्यालय में भामाशाह माना परिवार के सहयोग से निर्मित नए कमरों का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देश दीपक मुख्य अतिथि रहे। सिंघाना के जेईएन राजकुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान रामचन्द्र ने की।
मुख्य अतिथि देश दीपक ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने भामाशाह परिवार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी संस्थाओं के विकास में धनी व्यक्तियों का योगदान समाज को आगे बढ़ाता है।

विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान
सीबीईओ ने जोर देकर कहा कि विद्यालयों में सुविधाओं का स्तर सुधारने के लिए ऐसे भामाशाहों का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी विद्यालय समाज के सहयोग से ही लगातार प्रगति कर रहे हैं।
भामाशाह परिवार ने भविष्य में भी विद्यालय के विकास के लिए सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद मीणा ने किया। समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033525


