नवलगढ़ के महात्मा गांधी स्कूल में वार्षिक उत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों ने खींचा सबका ध्यान
नवलगढ़ के महात्मा गांधी स्कूल में वार्षिक उत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों ने खींचा सबका ध्यान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : पी. एम. श्री महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, वार्ड नम्बर 23 में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आत्माराम ने की, जबकि मुख्य अतिथि ठाकुर आनंदसिंह शेखावत और विशिष्ट अतिथि डॉ. दयाशंकर जाँगिड़, मेजर डी.पी. शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा तथा मुरलीमनोहर चौबदार रहे।
मुख्य अतिथि ठाकुर आनंदसिंह ने विद्यार्थियों को ज्ञान और संस्कार दोनों को आत्मसात करने का संदेश दिया। डॉ. दयाशंकर जाँगिड़ ने विभिन्न प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जबकि प्राचार्या अनीता चाहर को उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आत्माराम ने विद्यार्थियों और स्टाफ के योगदान की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीतकार आमिर खान और सुश्री ज्योति कुलदीप की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. अनिल शर्मा ने आगामी 5 मार्च को पोदार कॉलेज में आयोजित होने वाले विज्ञान मेले में सहभागिता के लिए विद्यालय को आमंत्रित किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकला ने किया और राष्ट्रगान के साथ भव्य समारोह का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


