नवलगढ़ के प्रो. प्रमोद कुमार सैनी ने इंग्लिश में UGC NET में OBC वर्ग में ऑल इंडिया 8वां स्थान हासिल कर दी प्रेरणा की मिसाल
नवलगढ़ के प्रो. प्रमोद कुमार सैनी ने इंग्लिश में UGC NET में OBC वर्ग में ऑल इंडिया 8वां स्थान हासिल कर दी प्रेरणा की मिसाल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : पोदार कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर प्रमोद कुमार सैनी ने अंग्रेजी विषय में लगातार मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए UGC NET में OBC वर्ग में ऑल इंडिया मेरिट में 8वां स्थान प्राप्त किया। यह उनकी तीसरी बार NET क्वालीफाई करने की उपलब्धि है।
पहले से ही प्रो. सैनी SET और NET क्वालीफाई कर चुके हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अंग्रेजी जैसे कठिन विषय में भी लगातार प्रयास और सही दिशा में मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। प्रो. सैनी का यह योगदान नवलगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, और वे युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि मेहनत और लगन से कोई भी चुनौती पार की जा सकती है। उनकी सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह नवलगढ़ के शिक्षा क्षेत्र और विद्यार्थियों के लिए भी गर्व का विषय है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


