हॉस्पिटल पहुंचे जज ने करवाई मॉकड्रिल, दौड़कर पहुंचे कर्मचारी:झुंझुनूं में पालना गृह की व्यवस्थाएं देखीं, बोले- जल्द शुरू होगी VC की सुविधा
हॉस्पिटल पहुंचे जज ने करवाई मॉकड्रिल, दौड़कर पहुंचे कर्मचारी:झुंझुनूं में पालना गृह की व्यवस्थाएं देखीं, बोले- जल्द शुरू होगी VC की सुविधा
झुंझुनूं : झुंझुनूं में जिला एवं सेशन कोर्ट की जज दीपा गुर्जर ने सोमवार को राजकीय भगवानदास खेतान (बीडीके) अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित ‘पालना गृह’ के बारे में भी जानकारी ली और चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया। अस्पताल की साफ-सफाई और आईसीयू की सेवाओं पर संतोष जताया।
पालना गृह की संवेदनशीलता को जांचने के लिए जिला जज ने स्वयं एक मॉक ड्रिल करवाई। जैसे ही पालना गृह के बेड पर कृत्रिम वजन रखा गया, अस्पताल की आपातकालीन इकाई (Emergency Unit) में अलार्म की घंटी बज उठी। अलार्म सुनते ही ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सक्रिय हो गया और तुरंत दौड़कर पालना गृह पहुंचा। यह देख जज ने खुशी जताई कि स्टाफ जल्दी मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की।
पीएमओ ने बताया कि संस्थान द्वारा गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाता है और बच्चों को छोड़ने वाले परिजनों की पहचान उजागर नहीं की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य अनचाहे नवजात शिशुओं को असुरक्षित स्थानों पर फेंकने के बजाय उन्हें सुरक्षित और चिकित्सकीय देखरेख में लाना है।
अस्पताल में जल्द शुरू होगी वीसी के जरिए गवाही
निरीक्षण के अंत में जिला जज ने अस्पताल प्रबंधन को एक महत्वपूर्ण सौगात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीडीके अस्पताल में जल्द ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से गवाही करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे चिकित्सकों और स्टाफ को कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनके समय की बचत होगी, जिसका सीधा लाभ मरीजों को इलाज के दौरान मिल सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033525


