[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर के वार्ड 15-16 में कचरे का ढेर, लोग परेशान:पालिका की अनदेखी से आम रास्ते पर फैला कचरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

छापर के वार्ड 15-16 में कचरे का ढेर, लोग परेशान:पालिका की अनदेखी से आम रास्ते पर फैला कचरा

छापर के वार्ड 15-16 में कचरे का ढेर, लोग परेशान:पालिका की अनदेखी से आम रास्ते पर फैला कचरा

रतनगढ़ : छापर के वार्ड नंबर 15 और 16 में आम रास्ते पर कचरा फैलने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और बेसहारा पशुओं के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वार्डवासियों का कहना है कि कचरे पर मुंह मारते बेसहारा पशुओं से हर समय हादसे का भय बना रहता है। कई दिनों से जमा इस कचरे से आमजन और राहगीरों को आवागमन में भी दिक्कतें आ रही हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पालिका की अनदेखी के चलते वार्ड में रखे डस्टबिन एक महीने से अधिक समय से भरे हुए हैं। बार-बार सूचना देने के बावजूद पालिका द्वारा कचरा संग्रहण के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। वार्ड के निवासी शिवशंकर अठवाल ने बताया कि वार्ड में कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुचारू नहीं है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

Related Articles