पिलानी के खुडानिया मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत कलश यात्रा और शोभायात्रा आयोजित
पिलानी के खुडानिया मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत कलश यात्रा और शोभायात्रा आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी क्षेत्र के खुडानिया मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के निमित्त नेत दादा मंदिर बगीची से कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्तियों और पुरुषों ने भाग लिया। यात्रा में श्रद्धालु उत्साह और धार्मिक भावनाओं के साथ शामिल हुए। कलश यात्रा और शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः नेत दादा मंदिर की बगीची में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान धार्मिक नारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

ग्रामीणों ने मार्ग में श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रा के समापन के पश्चात नेत दादा मंदिर बगीची में महायज्ञ का आयोजन किया गया। सर्वसमाज के लोगों ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के अनुरूप हवन यज्ञ में आहुतियां दीं। इस अवसर पर हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान पंच परिवर्तन विषयों पर चर्चा की गई। इसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार जैसे विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने दैनिक जीवन में इन विषयों को अपनाने पर जोर दिया।
आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। मंडल आयोजन समिति की ओर से सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033117


