चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस में नई टीम का स्वागत, सुभाष भांबू बने ब्लॉक अध्यक्ष
चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस में नई टीम का स्वागत, सुभाष भांबू बने ब्लॉक अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत कार्यक्रम काटली नदी के पास आयोजित किया गया। इस अवसर पर पिलानी विधायक पितराम सिंह काला की अध्यक्षता में नवनियुक्त चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष भांबू सहित पदाधिकारियों का साफा व माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में शीशराम ओला को ब्लॉक उपाध्यक्ष, जबकि रामजीलाल सैनी एवं छवि प्रकाश कालीरावणा को महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। विधायक पितराम काला ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना समय की मांग है और नई टीम युवाओं व समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सुभाष भांबू के नेतृत्व में चिड़ावा ब्लॉक में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष भांबू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसमस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी ओबीसी जिला अध्यक्ष संतोष सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, सचिव रामजीलाल सैनी, जवाहरलाल शर्मा खुडाना, सत्येंद्र डूडी, राजू सांखला, महावीर जोया, बिहारी लाल शर्मा खुडाना, संत कुमार भांबू, महेंद्र लांबा, मुकेश कटेवा, सुभाष सांखला, सुनील सांखला, रणधीर कड़वासरा, ओमप्रकाश सांखला, अनिल कटेवा, चंचल भांबू (मालीगांव), कुलदीप भांबू, रामस्वरूप हलवाई, उपेश सैनी, गोवर्धन सैनी, आशा सैनी, पप्पू सैनी, योगेंद्र लांबा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


