[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : 6 मई को यहां आयोजित होंगे शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : 6 मई को यहां आयोजित होंगे शिविर

6 मई को यहां आयोजित होंगे शिविर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  जिले में चल रहे मंहगाई राहत कैम्प के शिविर शुक्रवार एवं शनिवार को भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित हाेंगे। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि 5 एवं 6 मई को मंडावा की सिरियासर कलां में, पिलानी की डूलानिया में, झुंझुनू की प्रतापपुरा में, उदयपुरवाटी की सींथल एवं बजावा रावता में,, सूरजगढ़ की पिलोद में, अलसीसर की निराधनू, नवलगढ़ की ढाणिया नवलगढ एवं सैनी नगर में शिविर आयोजित होंगे।

वहीं नगर निकाय के कैम्प पिलानी नगर पालिका के वार्ड 6 का शिविर नायकों की धर्मशाला में, बिसाऊ के वार्ड 6 का मौलाना आजाद स्कूल में, मंडावा के वार्ड 6 का महाजन पंचायत भवन में, नवलगढ़ के वार्ड 6 का शिविर राजकीय प्राथमिक स्कूल मोचियान में तथा वार्ड नं. 34 का शिविर रानी सती गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में, उदयपुरवाटी के वार्ड नं. 6 का शिविर सरस्वती सीनियर सैकेण्डरी स्कूल शिशुहाला में, खेतड़ी के वार्ड नं. 6 का शिविर पुराना उपखण्ड कार्यालय खेतड़ी में, नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड नं. 11 का शिविर केशव आदर्श विद्या मंदिर इंदिरा नगर में, तथा वार्ड 12 का शिविर स्वर्ण जयंती स्टेडियम मंडावा रोड़ में, सूरजगढ़ के वार्ड 6 का शिविर मंडी गेस्ट हाउस में, विद्या विहार नगर पालिका के वार्ड 6 का शिविर बिरला शिशु विहार स्कूल पिलानी में, बगड़ के वार्ड न. 6 का शिविर नगर पालिका परिसर में, चिड़ावा के वार्ड न. 6 का शिविर कुरैशी गेस्ट हाउस में, मुकुन्दगढ़ के वार्ड न. 6 का शिविर सरार्फ बाड़ी में शिविर आयोजित होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22