[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में लायंस क्लब का चार्टर संध्या समारोह:सामाजिक कार्यों के लिए सदस्यों को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में लायंस क्लब का चार्टर संध्या समारोह:सामाजिक कार्यों के लिए सदस्यों को किया सम्मानित

फतेहपुर में लायंस क्लब का चार्टर संध्या समारोह:सामाजिक कार्यों के लिए सदस्यों को किया सम्मानित

फतेहपुर : फतेहपुर शेखावाटी के त्रिवेणी भवन परिसर में शनिवार रात को लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी द्वारा 40वें चार्टर संध्या समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद उन सभी क्लब सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया गया, जिन्होंने लायंस क्लब के माध्यम से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं।

लायंस क्लब अध्यक्ष सुरेश जाखड़ ने पिछले 12 महीनों में क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों का रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि क्लब ने आई कैंप, चिकित्सा कैंप, बच्चों को स्कूल ड्रेस और कपड़े उपलब्ध कराने और विभिन्न स्थानों पर कुर्सियां रखने जैसे कई सेवा कार्य किए हैं।

इस समारोह में लायंस क्लब अध्यक्ष सुरेश जाखड़, डॉ. दिलीप कुल्हरी, डॉ. सौरभ महमिया, मंजू जाखड़, मनोज शर्मा, विनोद जांगिड़, सुरेश बाजपेई, डॉ. आशुतोष, श्रवण कुमार, केजरीवाल, कमल जैन, पुरुषोत्तम जांगिड़, अनवर अली, अनुज सराफ, ओमप्रकाश जाखड़, रीटा कुल्हरी, कमलेश पाटोदिया, करण जाखड़, मोतीराम महिचा, डॉ. निर्मल शर्मा, डॉ. रामगोपाल शर्मा, डॉ. इमरान, डॉ. बी.के. महमिया और सुनील बूबना सहित कई अन्य सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker