जिला परिषद वार्ड-5 में राहुल जाखड़ ने निर्दलीय भरा नामांकन, हर्षिनी कुल्हरी के सामने चुनौती
कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला, दो दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया था नामांकन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : झुंझुनूं की जिला परिषद के वार्ड संख्या 5 में चुनावी मुकाबले में नया घटनाक्रम सामने आया है। एनएसयूआई के लगातार दो बार जिलाध्यक्ष रहे राहुल जाखड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस वार्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी के सामने उनकी उम्मीदवारी से मुकाबले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राहुल जाखड़ ने दो दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस से टिकट को लेकर चर्चा दिल्ली तक पहुंचने की बात कही जा रही थी, लेकिन आखिरकार उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का निर्णय लिया।
छात्र राजनीति से बनाई पहचान
राहुल जाखड़ लंबे समय से एनएसयूआई की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे लगातार दो बार संगठन के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता जताने वाले जाखड़ युवाओं की राजनीति में भागीदारी की पैरवी करते रहे हैं।
उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले के बाद समर्थकों के बीच पार्टी से टिकट नहीं मिलने को लेकर चर्चा है। वार्ड संख्या 5 में अब भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल जाखड़ की उम्मीदवारी चुनावी चर्चा के केंद्र में है। राहुल जाखड़ ने अपना चुनावी संदेश देते हुए कहा, “परिणाम चाहे जो भी हो, प्रयास लाजवाब होना चाहिए।”
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454550


