सच्चियाय माता मंदिर में मां कात्यायनी की आराधना, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
सच्चियाय माता मंदिर में मां कात्यायनी की आराधना, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शारदीय नवरात्र के छठे दिन सिंगी धोरा स्थित सच्चियाय माता मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव से की गई। मंदिर परिसर घंटों-घड़ियालों की गूंज और माता के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत के दर्शन कर सुख-समृद्धि, आरोग्य और जनकल्याण की कामना की।
सुबह दिल्ली से आए मुख्य यजमान रूपचंद सिंगी व मंजु सिंगी तथा जयपुर से आए सुरेंद्र सिंगी व जैया सिंगी ने पंडित महेंद्र शास्त्री और पंडित शुभकरण के आचार्यत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अखंड ज्योत प्रज्वलित की। इस दौरान राष्ट्र और समाज की उन्नति की कामना की गई।
मंदिर व्यवस्थापक बसंत सिंगी ने मां कात्यायनी के स्वरूप और महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां अपने भक्तों को शक्ति और सद्बुद्धि प्रदान करती हैं तथा उनके भय दूर करती हैं। शाम को आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सामूहिक आरती और ‘जय माता दी’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर अरिहंत सिंगी, आयुष सिंगी, घेवर सिंगी, राजेंद्र सुराणा, धर्मचंद खींची, ख्यालीराम खींची, राजेंद्र सिंगी, चंद्रभान सिंगी सहित रुकमणी देवी, विमला शर्मा, श्रुति शर्मा, मुनी खींची, विमला वैद, हेमा वैद, रुचि वैद, कांता सिंगी और राजश्री सिंगी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454518


