रतननगर के ठेलासर में स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी
ऋण सुविधाओं, साइबर ठगी और मनी म्यूल खातों के प्रति किया जागरूक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान ग्रामीण बैंक की रतननगर शाखा की ओर से ठेलासर गांव में स्वयं सहायता समूहों का ग्रामीण स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं, बीमा सुविधाओं और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
नाबार्ड के जीएल निर्वाण ने विभिन्न ऋण योजनाओं और बैंक ऋण पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में बताया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से बैंक ऋण सुविधाओं से जुड़कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। अग्रणी जिला प्रबंधक राहुल देव राव गोले ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और दुर्घटना बीमा सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें और न ही किराये पर दें।
वित्तीय साक्षरता समन्वयक गुमान सिंह शेखावत ने साइबर ठगी, मनी म्यूल खाते और डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय से अर्निका अरोड़ा, रतननगर की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिव्या शर्मा और प्रबंधक ऋतु प्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान पर चर्चा की। प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कार भी दिए गए। — गुमान सिंह शेखावत, वित्तीय सलाहकार, राजस्थान ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय चूरू
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454515


