[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामसरा में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामसरा में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

रामसरा में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले के रामसरा गांव स्थित श्री वीर हनुमान शिव जीण धाम में आयोजित द्वितीय विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना, आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु उत्साह से भाग ले रहे हैं।

आयोजन की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 को हुई थी। महोत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना और आरती तथा शाम को संध्याकालीन आरती, मंगलपाठ और कीर्तन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, 19 अक्टूबर को हवन और रात्रि जागरण होगा, जबकि 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker