जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में हर्षित सैनी और ट्विंकल सैनी रहे प्रथम
चार विद्यार्थी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीकर जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सीकर : पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौकड़ी में आयोजित जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का समापन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चार विद्यार्थी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीमाधोपुर के हर्षित सैनी प्रथम तथा पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गोकुलपुरा के प्रतिभागी द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में श्रीमाधोपुर की ट्विंकल सैनी ने प्रथम और गोकुलपुरा की सरिता कुमावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जीवन कौशल विकसित करना और उन्हें 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करना था। जिले के सभी खंडों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक भंवर सिंह डूकिया ने कहा कि जीवन कौशल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य विकसित करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगल चंद राठी ने की। विजेता विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों और उनके साथ आए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी सहायक परियोजना समन्वयक संदीप कुमार के निर्देशन में आयोजित समारोह में डाइट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद मील, समसा कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार शर्मा और जिला मेंटर नीतू शर्मा उपस्थित रहे। व्यवस्था में व्याख्याता डॉ. अजय कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार वर्मा, झाबरमल सैनी, दर्शना सैनी, बृजमोहन योगी, सुरेश कुमार चेजारा, सपना, सुनीता चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र सैनी और वरिष्ठ अध्यापक प्रीतेश कुमार कुमावत ने किया। गांव के भामाशाह छीतरमल कुमावत, अध्यापक हर्षराम मीणा, विजय सिंह यादव और पवन कुमार भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454563


