[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत:रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, चूरू रेफर के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

डंपर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत:रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, चूरू रेफर के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

डंपर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत:रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, चूरू रेफर के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर रिको तिराहे के पास शनिवार देर रात एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद डंपर ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर रतनगढ़ पुलिस थाना ले आई।

पुलिस के अनुसार, पड़िहारा निवासी बनवारी मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई सूरजाराम और उनके दोस्त खिराज शनिवार देर रात अपनी बाइक पर मेगा हाईवे से संगम चौराहा की ओर जा रहे थे। रिको तिराहे के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से गवर्नमेंट जालान अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।

चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सूरजाराम और खिराज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस देर रात इमरजेंसी वार्ड पहुंची और दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया।  पुलिस ने बनवारी मेघवाल की रिपोर्ट पर डंपर ड्राइवर के खिलाफ गलत दिशा से टक्कर मारने का मामला दर्ज कर लिया है। रतनगढ़ पुलिस के चूरू पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles