[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीरू सिह बस्ती में भव्य कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीरू सिह बस्ती में भव्य कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन आज

पूर्व संध्या पर बस्ती में निकाली वाहन शोभायात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पीरू सिह बस्ती स्थित किसान कॉलोनी हनुमान मन्दिर में भव्य कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन आज रविवार को आयोजित होगा। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष विनोद पुजारी एव संरक्षक रामचन्द्र शर्मा पटोदा ने बताया कि हनुमान मंदिर में प्रातः 8:15 बजे हवन ( यज्ञ ) का आयोजन होगा जिसमें बस्ती के गणमान्यजन आहूति देंग। उसके बाद प्रातः 9:15 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें 551 महिलाएँ भाग लेंगी व साथ में भगवा ध्वज के साथ बस्ती के गणमान्यजन रहेंगे ।

कलश यात्रा किसान कॉलोनी हनुमान मन्दिर से प्रारंभ होकर दानाराम अतिथि भवन से होकर, किसान कॉलोनी, विवेक नगर से न्यू कॉलोनी होते हुए वापस श्री हनुमान मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात 11:15 बजे से हनुमान मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें बस्ती से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भाग लेंगे । सम्मेलन में बाद महाप्रसादी का कार्यक्रम भी होगा।

भव्य कलश यात्रा व विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शनिवार की पूर्व संध्या में बस्ती के विभिन्न मार्गों से होकर भव्य भगवा ध्वज वाहन शोभा यात्रा निकाली गई। वाहन शोभा यात्रा के पश्चात किसान कॉलोनी हनुमान मंदिर परिसर में धर्म ध्वज की स्थापना पंडित प्रांशु दीक्षित के आचार्यत्व में ध्वज की पूजा अर्चना कर किया गया।

इस अवसर पर समिति संरक्षक रामचन्द्र शर्मा पटोदा, समिति अध्यक्ष विनोद पुजारी, सदस्य कमल कांत शर्मा, रामगोपाल शर्मा, सांवरमल सोनी, मुरारी जांगिड़, सुधीर चाहर, मनोज कुंडलवाल, नरेन्द्र शर्मा, कैलाश कुमावत, अनिल कुमासिया, सुरेंद्र कुमावत, मिलन कुमावत, मनोज कुमावत, विजय कुमार, महेश कुमार, धर्मपाल प्रजापत, योगेश बंशाल, गुमानसिह, अजय कुमावत, नितिन शर्मा, बजरंग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में बस्ती के गणमान्य लोगों ने भगवा ध्वज वाहन शोभा यात्रा में भाग लिया ।

Related Articles