[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में पक्षियों के लिए रैन बसेरे की रखी नींव, मौसमी मार से मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में पक्षियों के लिए रैन बसेरे की रखी नींव, मौसमी मार से मिलेगी राहत

सूरजगढ़ में पक्षियों के लिए रैन बसेरे की रखी नींव, मौसमी मार से मिलेगी राहत

सूरजगढ़ : स्थानीय बहुजन श्मशान भूमि में बेजुबान पक्षियों के संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए पक्षी रैन बसेरा एवं विश्राम गृह निर्माण की नींव रखी गई। इस अवसर पर विश्व के प्रथम वैज्ञानिक तथागत गौतम बुद्ध एवं नारी उद्धारक, संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के सचिव एवं समाजसेवी राधेश्याम चिरानिया ने बताया कि सूरजगढ़ के मेघवाल समाज में जन्मे एक सम्माननीय भामाशाह के आर्थिक सहयोग से बहुजन श्मशान घाट परिसर में 60 फीट ऊंचा पक्षी विश्राम गृह बनाया जाएगा। इस रैन बसेरे से पक्षियों को गर्मी, सर्दी और वर्षा ऋतु में सुरक्षित आश्रय मिलेगा, जिससे उन्हें मौसमी मार से राहत मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि यह सूरजगढ़ कस्बे का पहला 60 फीट ऊंचा पक्षी रैन बसेरा होगा, जिसका निर्माण अनुसूचित जाति समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में किया जा रहा है।

इस अवसर पर सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति सूरजगढ़ के अध्यक्ष समाजसेवी ओमप्रकाश सेवदा ने मेघवाल समाज के भामाशाह परिवार द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए पक्षियों के प्रति उनके अतुलनीय प्रेम के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में फूलचंद सुनिया, प्रेमचंद मेहरा, ओमप्रकाश कटारिया, कुंदन कटारिया, छोटेलाल, रोहिताश, राधेश्याम कटारिया, पालीराम मेहरा, सज्जन कुमार, ईश्वरसिंह मरोडिया, विजयपाल, रामप्रताप कटारिया, सुशील चिरानिया, कृष्ण गजराज, नंदलाल सुनिया, सांवरमल मेहरा, छोटेलाल गजराज, कन्हैयालाल बाकोलिया सहित अनेक समाजसेवी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles