सिंघाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी पकड़ा:देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस को देख भागने की कोशिश
सिंघाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी पकड़ा:देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस को देख भागने की कोशिश
सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि सूचना अधिकारी अजय भालोठिया को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रेलवे लाइन के पास बने मंदिर के सामने अवैध हथियार लेकर बैठा हुआ है। जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और एएसआई राजवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ढाणी हुकमा में रेलवे लाइन के पास स्थित बालाजी मंदिर पहुंची। पुलिस को देख कर आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली, तो आरोपी के पास एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। जब पुलिस ने युवक से देशी कट्टा और कारतूस रखने का लाइसेंस मांगा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त कर लिया। आरोपी की पहचान भैसावता कलां निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है।
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत और अन्य जानकारी के लिए गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुगन सिंह, एएसआई राजवीर सिंह, एचसी विकास लांबा और कांस्टेबल अजय भालोठिया सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033598


