बाबा श्याम मेले से पहले सड़क सुधार की मांग:मेला मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग; तहसीलदार को दिया ज्ञापन
बाबा श्याम मेले से पहले सड़क सुधार की मांग:मेला मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग; तहसीलदार को दिया ज्ञापन
रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र में मेला मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। वार्ड नंबर 25 के पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल कुमावत ने शुक्रवार शाम को नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी एवं तहसीलदार महेश ओला को यह ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरू हो रहा है। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटा है। हालांकि, मेला मार्ग सिटी बस स्टैंड से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 तक वाया जैतूसर रोड पर सभी सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
इसके अलावा, मेला मार्ग पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों का अभाव है, जिससे रात के अंधेरे में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही अधिक रहेगी, ऐसे में सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर भी आवश्यक हैं। कुमावत ने मांग की है कि मेले से पहले श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करवाया जाए तथा स्ट्रीट लाइटें व स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033425


