[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में किसानों को बागवानी फसलों की जानकारी मिली:कीट प्रबंधन के तरीके बताए, कृषि अनुसंधान केंद्र में हुआ कृषक प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में किसानों को बागवानी फसलों की जानकारी मिली:कीट प्रबंधन के तरीके बताए, कृषि अनुसंधान केंद्र में हुआ कृषक प्रशिक्षण

फतेहपुर में किसानों को बागवानी फसलों की जानकारी मिली:कीट प्रबंधन के तरीके बताए, कृषि अनुसंधान केंद्र में हुआ कृषक प्रशिक्षण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में शुक्रवार शाम को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। ये प्रशिक्षण राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उपनिदेशक, उद्यान, जिला झुंझुनूं के सहयोग से हुआ। इसका उद्देश्य किसानों को कृषि बागवानी से संबंधित नवीनतम अनुसंधान और नवाचारों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में कृषि कॉलेज के अधिष्ठाता प्रोफेसर हरफूल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में व्याख्यान दिया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख बागवानी फसलों के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी अखिल भारतीय समन्वित कृषि वानिकी अनुसंधान परियोजना ने प्रक्षेत्र भ्रमण और कृषि बागवानी पद्धति पर विस्तृत जानकारी दी।

इसके अलावा, डॉ. कैलाश चंद्र वर्मा ने समन्वित कृषि प्रणाली और फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. झूमर लाल ने बागवानी फसलों में कीट प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।

कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक राकेश यादव ने उद्यानिकी विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिनसे किसान लाभान्वित हो सकते हैं। इस प्रशिक्षण में झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ ब्लॉक से 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

Related Articles