खेतड़ी पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा:एजीटीएफ की दबिश के समय हुआ था फरार, देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले थे
खेतड़ी पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा:एजीटीएफ की दबिश के समय हुआ था फरार, देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले थे
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने शुक्रवार को 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश संजय उर्फ बच्चिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से 23 मामले दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले एजीटीएफ (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) की दबिश के दौरान फरार हो गया था।
18 जनवरी को आरोपी के घर की ली तलाशी
थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया-18 जनवरी को सक्रिय अपराधियों, अवैध कारोबारियों और हिस्ट्रीशीटरों की जांच के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। इसी दौरान खेतड़ी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ बच्चिया के घर की तलाशी ली गई।
एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले
तलाशी के दौरान उसके मकान से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले। मौके पर उसके सहयोगी निखलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ बच्चिया घटना स्थल से फरार हो गया था।
फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
फरार आरोपी संजय उर्फ बच्चिया को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। आखिरकार, पुलिस ने संजय उर्फ बच्चिया पुत्र गजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी बंधा की ढाणी तन पपुरना को गिरफ्तार कर लिया।
थाना अधिकारी बोले-पूछताछ में जुटी पुलिस
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के घर से मिले अवैध हथियारों के बारे में उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोहनलाल के साथ एएसआई हरिराम, हेड कांस्टेबल महेश कुमार और कांस्टेबल अशोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


