[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में अकीदत से मनाया गया गुलाम नबी शाह का सालाना उर्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में अकीदत से मनाया गया गुलाम नबी शाह का सालाना उर्स

इस्लामपुर में अकीदत से मनाया गया गुलाम नबी शाह का सालाना उर्स

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : पानी की टंकी के पास स्थित हजरत गुलाम नबी शाह (नया पीर बाबा) की दरगाह में शुक्रवार को सालाना उर्स मुबारक शानो-शौकत के साथ मनाया गया। जोहर की नमाज के बाद हजरत की मजार पर चादर पेश की गई और असर की नमाज के बाद फातेहाखानी हुई। फातेहखानी में विभिन्न पकवानों पर नियाज लगाकर अकीदतमंदों को तबर्रुक तकसीम किया गया। अंत में देश में अमनो-चैन के लिए दुआ की गई।

इस अवसर पर हजरत इरादतुल्लाह शाह दरगाह के गद्दीनशीन पीर मो. कामिल, जामा मस्जिद के इमाम अकबर अली, कारी अबुल कलाम, सरदार अहमद पठान, अकबर भाटी, जुल्फिकार तेली, ताज मो. नाई, मंजूर काजी, ज़ाकिर बैग व आसिफ बैग सहित काफी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Related Articles