युवाओं की भागीदारी से ही सशक्त होगा लोकतंत्र : श्वेता कोचर
लोहिया कॉलेज में 'इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल' का सफल आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शुक्रवार को ईएलसी क्लब के माध्यम से इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल आयोजित किया गया। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ श्वेता कोचर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने में ईएलसी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से नैतिक मतदान का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर ईएलसी प्रभारी डॉ सरोज हारित ने क्लब की अब तक की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में दिनेश कुमार चारण, अरविंद शर्मा, धीरज बाकोलिया, वीणा ढेनवाल, डॉ रूपा शेखावत, मधु चौधरी, मधुसूदन प्रधान, रहमत बानो, समीक्षा चौधरी, अरूण टुहानिया, मनीष सहित संकाय सदस्य, ईएलसी क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


