शहीद नायब सूबेदार दौलत सिंह की प्रतिमा का अनावरण:फतेहपुर के गांव रोल साहबसर में बस स्टैंड पर लगी मूर्ति; 1980 में हुए थे शहीद
शहीद नायब सूबेदार दौलत सिंह की प्रतिमा का अनावरण:फतेहपुर के गांव रोल साहबसर में बस स्टैंड पर लगी मूर्ति; 1980 में हुए थे शहीद
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : फतेहपुर के निकटवर्ती गांव रोल साहबसर में शहीद नायब सूबेदार दौलत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह अनावरण उनके शहीद होने के 35 साल बाद हुआ। शुक्रवार को गांव के मुख्य बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित समारोह में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
1980 में हुए थे शहीद
शहीद नायब सूबेदार दौलत सिंह 5 राजरिफ में कार्यरत थे और वर्ष 1980 में देश सेवा करते हुए शहीद हो गए थे। उनके परिवारजनों ने बताया कि लंबे समय से इस सम्मान का इंतजार था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक हाकम अली खान ने की। राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
लोगों को संबोधित करते हुए प्रेम सिंह बाजोर ने कहा- देश की सेवा में शहीद होने वाले जवान हमारे देवी-देवताओं के समान हैं। हमें उनका आशीर्वाद लेना चाहिए और ऐसे वीर शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए।
इस मौके पर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, विधायक हाकम अली खान, भाजपा नेता महावीर भोजदेसर, पूर्व सरपंच एजाज अली खान, उप सरपंच महबूब अली, वीरेंद्र सिंह शेखावत, ओम प्रकाश सिंह और सावंत सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033647


