बेसहारा पशुओं से दुर्घटनाएं बढ़ीं, लोगों ने किया प्रदर्शन:रतनगढ़ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नंदीशाला भेजने की मांग
बेसहारा पशुओं से दुर्घटनाएं बढ़ीं, लोगों ने किया प्रदर्शन:रतनगढ़ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नंदीशाला भेजने की मांग
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सड़कों पर घूम रहे नंदियों को नंदीशाला और अनुदानित गोशालाओं में भेजने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि बेसहारा गोवंश लोगों के लिए जान-माल का खतरा बन रहे हैं। नगर पालिका की बैठक में भी पार्षदों ने इस मुद्दे को उठाते हुए अधिशाषी अधिकारी से नंदियों को नंदीशाला एवं अनुदानित गोशाला में भिजवाने की मांग की थी।
प्रदर्शनकारियों ने एक हालिया घटना का भी जिक्र किया। बुधवार देर शाम बाइक पर घर लौटते समय महेश शर्मा और उनके पीछे बैठे वृद्ध अमरचंद दायमा को अशोक स्तंभ के पास सड़क पर लड़ रहे तीन-चार नंदियों ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, और अमरचंद दायमा अभी भी बेहोशी की अवस्था में हैं।
संगठनों ने बताया कि बेसहारा पशुओं के कारण शहर में आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शहर में नंदीशाला बनी हुई है और कई अनुदानित गोशालाएं भी संचालित हैं, जहां इन पशुओं को भेजा जा सकता है।
इस प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सनातन सेवा न्यास, भारत विकास परिषद, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छह न्याति ब्राह्मण महासंघ, प्रजापति सेवा संस्थान, खटीक समाज, आर्यावर्त हिंदू सेना, राजस्थान पेंशनर समाज, नामदेव सेवा समिति, गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति, रैगर विकास समिति, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा, दाधीच समाज, खांडल विप्र सेवा समिति, सारस्वत समाज, गुर्जर समाज, वाल्मीकि समाज, राजपूत समाज, गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज एवं सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033251


