सीकर में दूसरे गांवों के 432 वोटर्स गुंगारा में जोड़े:ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग, कहा- मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो
सीकर में दूसरे गांवों के 432 वोटर्स गुंगारा में जोड़े:ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग, कहा- मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो
सीकर : सीकर में पंचायती राज चुनावों से पहले वोटर्स के नाम जोड़ने और हटाने को लेकर माहौल गर्माने लगा है। गुंगारा ग्राम पंचायत के ग्रामीण गुरुवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे और दूसरे गांवों के 432 वोटर्स के नाम गुंगारा ग्राम पंचायत में जोड़ देने की शिकायत की। ग्रामीणों ने ADM को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर नाम संशोधन करके वापस 432 वोटर्स को गुंगारा ग्राम पंचायत से हटाने की मांग की।
सीकर के ग्राम पंचायत गुंगारा में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लिखा- पंचायत चुनाव से पहले नियमों को दरकिनार कर अन्य ग्राम पंचायतों के करीब 432 मतदाताओं को गुंगारा की वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की मंशा से ऐसे संशोधन किए गए हैं।

ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और गलत तरीके से जोड़े गए मतदाताओं को उनकी मूल ग्राम पंचायतों में वापस शामिल करने का भी आग्रह किया है। इस प्रदर्शन में राकेश नेहरा, संजीव नेहरा, महेश कुमार, रामचंद्र, रामनिवास, हेतराम, देवी लाल नेहरा, सरदारमल, सुरेश, खेम सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


