महिला के ससुराल जाते ही पड़ोसी ने की चोरी:घर लौटी तो टूटे ताले मिले थे; आरोपी गिरफ्तार, 2 सोने की चेन और एक अंगूठी बरामद
महिला के ससुराल जाते ही पड़ोसी ने की चोरी:घर लौटी तो टूटे ताले मिले थे; आरोपी गिरफ्तार, 2 सोने की चेन और एक अंगूठी बरामद
सीकर : सीकर की धोद थाना पुलिस ने सिंगरावट गांव में सूने मकान से चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मकान मालकिन का पड़ोसी है। फिलहाल अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
धोद थाना SHO अमर सिंह के अनुसार 21 जनवरी को आबिदा बानो निवासी सिंगरावट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 20 जनवरी की सुबह 10 बजे वह अपने ससुराल फतेहपुर चली गई थी। शाम को 7 बजे जब वह वापस आई तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके अलावा घर में रखे अलमारी और बक्से के ताले भी टूटे हुए हैं। अलमारी से दो सोने की चेन सहित अन्य जेवरात और 35 हजार रुपए भी गायब मिले।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी गांव का ही रहने वाला सोनू (18) पुत्र महेंद्र कुमार है। लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार था। आज पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव में आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो सोने की चेन और एक अंगूठी बरामद की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


