[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में ट्यूबवेल की मोटर चलाते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

खेत में ट्यूबवेल की मोटर चलाते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

खेत में ट्यूबवेल की मोटर चलाते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र के छीलावाली गांव में खेत में ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय प्रभु दयाल यादव खेत में पानी चलाने के लिए ट्यूबवेल की मोटर चालू कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वे बिजली करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तुरंत उन्हें गंभीर हालत में राजकीय उप जिला अस्पताल रींगस लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक का शव उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जाएगी।

Related Articles