[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय चारावास में कक्षा 12 का विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के बीच सीनियर विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय चारावास में कक्षा 12 का विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के बीच सीनियर विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय चारावास में कक्षा 12 का विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के बीच सीनियर विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय चारावास में कला व विज्ञान वर्ग के कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सही राम चाहर नेवी सेवानिवृत्त अधिकारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि सरोज एवं विशिष्ट अतिथि उप सरपंच प्रियंका चाहर रहीं।समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गीत सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थितजनों ने जमकर सराहना की।

मुख्य अतिथि सरोज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कक्षा 12 जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां से भविष्य की दिशा तय होती है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए तथा असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से संस्कार, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक मास्टर सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य नागपाल सिंह एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बालकृष्ण कल्याण ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में महेंद्र जाखड़, प्रमोद महरिया, व्याख्याता महेंद्र कल्याण, महेंद्र तुनवाल, राजेश कुमावत, बब्लेश, ममता कल्याण, सुश्री मनीषा जांगिड़, प्रवेश शर्मा, विक्रम बजाड़, अक्षय चाहर, विजेन्द्र चाहर, सुश्री सोनू कुमारी सहित शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles