[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना मैरिज गार्डन संचालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी दिल्ली से पकड़ा गया, 8 अन्य पहले ही अरेस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना मैरिज गार्डन संचालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी दिल्ली से पकड़ा गया, 8 अन्य पहले ही अरेस्ट

सिंघाना मैरिज गार्डन संचालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी दिल्ली से पकड़ा गया, 8 अन्य पहले ही अरेस्ट

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने मैरिज गार्डन मालिक पर हमले के मामले में फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। यह गिरफ्तारी देर शाम की गई।

सीआई सुगन सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को संजीव सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब दो बजे सिंघाना निवासी आकाश अग्रवाल, बिजू मावर, इश्कपुरा निवासी मोहन गुर्जर और 5-6 अन्य लोग लाठी व सरिया लेकर गार्डन में घुस गए थे। उन्होंने जान से मारने की नियत से गार्डन मालिक महेंद्र सिंह सैनी पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाली रात गार्डन में एक शादी समारोह चल रहा था। आरोपी वहां युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी सचिन, आकाश, बलवंत, मोहन, अभिषेक और बिरजू सहित अन्य ने हमला किया था।

एक की गिरफ्तारी हुई, 8 पहले ही पकड़े

इस वारदात का मुख्य आरोपी सिं फलों की रेहड़ी लगाकरघाना निवासी आकाश गुप्ता घटना के बाद से फरार चल रहा था। वह दिल्ली के सदर बाजार में था। आरोपी की गिरफ्तारी में सिपाही अजय कुमार भालोठियां का विशेष योगदान रहा।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सीआई सुगन सिंह, एएसआई रामपत और सिपाही अजय कुमार भालोठियां शामिल थे।

Related Articles