झुंझुनूं में बिजली पोल में जा घुसी बेकाबू कार:रोडवेज बस पर गिरे हाई-वोल्टेज तार, कुत्ते को बचाने में बिगड़ा संतुलन
झुंझुनूं में बिजली पोल में जा घुसी बेकाबू कार:रोडवेज बस पर गिरे हाई-वोल्टेज तार, कुत्ते को बचाने में बिगड़ा संतुलन
झुंझुनूं : झुंझुनूं में चूरू रोड पर एक कार के बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकराने से बड़ा हादसा होते होते बच गया। टक्कर से पोल टूटकर सड़क पर गिर गया और उसके बिजली तार उसी समय गुजर रही राजस्थान रोडवेज की बस पर आ गिरे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय पर समझदारी से स्थिति संभाल ली गई।
कुत्ते को बचाने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार गांव अलीपुर निवासी विजय सिंह भांबू अपनी कार में चार सवारियों के साथ बिसाऊ की ओर जा रहे थे। चूरू रोड स्थित पुलिया के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में कार चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन उसी समय आसपास से अन्य गाड़ियां गुजर रही थीं। जगह कम होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया।

तेज टक्कर से पोल जड़ से उखड़ा
संतुलन बिगड़ते ही कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। पोल के साथ ही उससे जुड़े बिजली के तार भी टूट गए।
रोडवेज बस पर गिरे हाई वोल्टेज तार
जिस समय बिजली का पोल टूटा, उसी वक्त चूरू की ओर से एक राजस्थान रोडवेज बस वहां से गुजर रही थी। पोल गिरते ही हाई वोल्टेज बिजली तार सीधे बस के ऊपर आ गिरे। बस चालक ने स्थिति भांपते हुए सूझबूझ दिखाई और बस को तुरंत सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन तारों का जाल बस के ऊपर ही फैल गया।

राहगीरों की सतर्कता से टला नुकसान
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। कुछ ही समय में लाइन बंद करवाई गई। यदि समय रहते बिजली सप्लाई बंद नहीं होती, तो करंट फैलने से बड़ा नुकसान हो सकता था।
जनहानि नहीं हुई, यातायात रहा प्रभावित
इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। हालांकि पोल और तार सड़क पर गिरने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोल व तार हटाने का काम शुरू किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033889


