[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चावल के कट्टों के बीच में छिपा रखी थी शराब:80 कार्टन बरामद, चावल के 800 कट्टे और ट्रेलर भी किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चावल के कट्टों के बीच में छिपा रखी थी शराब:80 कार्टन बरामद, चावल के 800 कट्टे और ट्रेलर भी किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

चावल के कट्टों के बीच में छिपा रखी थी शराब:80 कार्टन बरामद, चावल के 800 कट्टे और ट्रेलर भी किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

चूरू : चूरू जिले की रतननगर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नाकाबंदी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक ट्रेलर से हरियाणा निर्मित शराब जब्त कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। यह शराब चावल के कट्टों के बीच छिपाकर हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने ट्रेलर से 80 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके साथ ही ट्रेलर में रखे 800 चावल के कट्टे और ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई रतननगर थाना क्षेत्र में बैल माउंट स्कूल के पास की गई।

हरियाणा से गुजरात जा रहा था ट्रेलर

रतननगर थानाधिकारी रामनिवास बीडासरा ने बताया कि थाना क्षेत्र में भी नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने ट्रेलर में सवार हरियाणा निवासी राजेश उर्फ कालू और सुमित उर्फ सूरज को गिरफ्तार किया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि तस्कर हरियाणा से चावल भरकर गुजरात ले जा रहे थे और इसी दौरान शराब की खेप भी हरियाणा से ही भरकर गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। इस मामले की जांच रतननगर थानाधिकारी रामनिवास बीडासरा कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रामनिवास बीडासरा के साथ एएसआई चेतराम, हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल जयवीर, कॉन्स्टेबल मुनेश, कॉन्स्टेबल अजीत और ड्राइवर अनिल शामिल थे।

Related Articles