साइबर ठगी के 49 हजार 300 रुपए कराए रिफंड:ठग ने पीड़ित के खाते से गलत तरीके से ट्रांसफर किए थे रुपए
साइबर ठगी के 49 हजार 300 रुपए कराए रिफंड:ठग ने पीड़ित के खाते से गलत तरीके से ट्रांसफर किए थे रुपए
तारानगर : तारानगर पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को 49 हजार 300 रुपए रिफंड करवाए हैं। यह राशि साइबर ठग ने पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी। तारानगर थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि 24 मार्च 2025 को रामपुरा निवासी एक युवक से साइबर ठग ने 51 हजार 900 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज करवाई थी।
शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। तारानगर थाने में साइबर पोर्टल का काम देखने वाले कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश ने परिवाद का अवलोकन किया और परिवादी से जांच कर उसके खाते से ट्रांसफर हुई राशि को ट्रेस किया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश ने साइबर धोखाधड़ी के खाते में ट्रांसफर हुए 49 हजार 300 रुपए को होल्ड करवाया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर यह राशि पीड़ित के खाते में वापस रिफंड करवा दी गई।
थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने लोगों को सलाह दी है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए खुद और आसपास के लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033287


