पचेरी कलां में देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस को देख जोहड़ी में भागने लगा, घेरकर पकड़ा; पिस्टल बेचने की फिराक में था आरोपी
पचेरी कलां में देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस को देख जोहड़ी में भागने लगा, घेरकर पकड़ा; पिस्टल बेचने की फिराक में था आरोपी
पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल जब्त की है। ये कार्रवाई मंगलवार देर शाम को की गई। थानाधिकारी बनवारी लाल यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि पथाना रोड पर झालाना जोहड़ी तन पचेरी कलां में एक युवक हथियार के साथ खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पथाना रोड पर बाईं ओर जोहड़ी में कच्चे रास्ते पर, एक बंद मंदिर के गेट के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस गाड़ी देखकर उसने जोहड़ी में भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम यशपाल उर्फ ईशु पुत्र दिनेश कुमार, निवासी वार्ड नं. 20 मीराजी का मोहल्ला, पुल बाजार नारनौल, हरियाणा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल मिला। पिस्टल रखने के संबंध में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी यशपाल उर्फ ईशु को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल जब्त कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारीलाल, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र, कॉन्स्टेबल रामसिंह, कमलेश, रणवीर और घनश्याम शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037244


