चिड़ावा के राजकीय अस्पताल में कैंसर की स्क्रीनिंग:विश्व कैंसर दिवस पर कार्यक्रम, 46 लोगों का हुआ चेकअप
चिड़ावा के राजकीय अस्पताल में कैंसर की स्क्रीनिंग:विश्व कैंसर दिवस पर कार्यक्रम, 46 लोगों का हुआ चेकअप
चिड़ावा : चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर मुख कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 46 रोगियों की जांच की गई। पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया।
46 मरीजों की हुई जांच
डॉ. तरुण जोशी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 46 रोगियों की जांच की। डॉ. जोशी ने मुख गुहा में होने वाले शुरुआती बदलावों जैसे सफेद धब्बे (ल्यूकोप्लाकिया), लाल निशान और मुंह खुलने में कमी की जांच की। संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों को बायोप्सी परीक्षण के लिए भेजा गया।
कैंसर की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा
शिविर के दौरान पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ और डॉ. तरुण जोशी ने कैंसर की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा की। डॉ. नितेश जांगिड़ ने कहा कि युवाओं में तंबाकू का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय है। उन्होंने इलाज के बजाय कैंसर की जल्द पहचान पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉक्टर बोले-समय रहते पहचान के बाद बची जान
डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि स्क्रीनिंग में कई मरीजों में ‘प्री-कैंसरस लीजन्स’ (कैंसर से पहले के लक्षण) पाए गए। उन्होंने कहा कि समय रहते इनकी पहचान होने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है। डॉ. जोशी के अनुसार, मुख कैंसर का मुख्य कारण स्मोकलेस टोबैको (खैनी, गुटखा) का अत्यधिक सेवन है।
तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया
जांच के बाद मरीजों और उनके परिजनों को तंबाकू उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। डॉ. जोशी ने तंबाकू छोड़ने को कैंसर से लड़ने की पहली सीढ़ी बताया। शिविर में उपस्थित लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ भी दिलाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033966


