[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूजीसी क़ानून स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ : डॉ. मूल सिंह शेखावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यूजीसी क़ानून स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ : डॉ. मूल सिंह शेखावत

यूजीसी क़ानून स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ : डॉ. मूल सिंह शेखावत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुझुनूं : जिले के स्वर्ण समाज (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य एवं जैन) की ओर से शहर के पीरू सिंह सर्किल स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में यूजीसी क़ानून (एक्ट) के विरोध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. मूल सिंह शेखावत ने कहा कि यूजीसी क़ानून स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

डॉ. शेखावत ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी क़ानून पर लगाए गए स्थगन आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि इस क़ानून को लागू करना स्वर्ण समाज सहित अन्य वर्गों के साथ अन्याय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह इस “काले क़ानून” को वापस ले। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक ओर हिंदू एकता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर यूजीसी एक्ट के माध्यम से समाज को जातियों में बाँटकर आपसी वैमनस्यता और नफ़रत का बीज बोया जा रहा है, जिसके दूरगामी परिणाम घातक हो सकते हैं।

स्वर्ण समाज समन्वयक उमाशंकर महमिया ने कहा कि स्वर्ण समाज ने सदैव सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की परंपरा निभाई है, फिर भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। यूजीसी क़ानून का दुष्प्रभाव सभी वर्गों पर पड़ेगा और शिक्षा का स्तर गिरेगा। उन्होंने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

वैश्य समाज जिलाध्यक्ष नरेश परशुरामपुरिया ने इसे सामाजिक न्याय की मूल भावना पर सीधा हमला बताया और कहा कि यह क़ानून लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी शिक्षण संस्थानों को कमजोर कर निजी विश्वविद्यालयों को लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सनातन भारत संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह धोङीवारा ने कहा कि यूजीसी एक्ट के माध्यम से स्वर्ण समाज को भयभीत कर शिक्षा और रोजगार से वंचित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। यदि यह क़ानून वापस नहीं लिया गया तो स्वर्ण समाज को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।

प्रेस वार्ता में विप्र फाउंडेशन संरक्षक राजेन्द्र जोशी, गौड़ समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा (अलसीसर), एडवोकेट सुशील जोशी, विफा संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, जिला महामंत्री वशिष्ठ शर्मा, रवींद्र सिंह तौलियासर, पुजारी महासंघ जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलास सिंघानिया, वैश्य जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार, जैन समाज अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर जैन, महाराव शेखान शेखा संस्थान अध्यक्ष जगदीश सिंह नांद, पारिक समाज जिलाध्यक्ष संजय पारिक, विफा जिला मंत्री रमेश चोमाल, अमित शेखावत शिशिया सहित स्वर्ण समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles