नीमकाथाना को मिली परियोजनाओं की सौगात:4.85 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बोले-बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
नीमकाथाना को मिली परियोजनाओं की सौगात:4.85 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बोले-बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बजौर ने 4.85 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 6 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इन सड़कों का होगा शिलान्यास
शिलान्यास की गई परियोजनाओं में भगेगा से गोपाल दास धाम तक 40 लाख रुपए की सड़क, नीमकाथाना से थोई रोड झिराना तक 1.25 करोड़ रुपए की सड़क, गांवड़ी से जगतसिंह नगर तक 1.80 करोड़ रुपए की सड़क शामिल है।
इतने करोड़ रुपए खर्च होंगे
इसके अलावा टेलीफोन टावर से खादरा बाईपास होते हुए खादरा तक 50 लाख रुपए, बडिया मोड़ से निमोद तक 30 लाख रुपए और छावनी के पाटन रोड से मानपुरा तक 60 लाख रुपए की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। इन सभी परियोजनाओं पर कुल 4.85 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
इस अवसर पर प्रेमसिंह बजौर ने कहा कि क्षेत्र में मजबूत और टिकाऊ सड़कों का निर्माण ग्रामीण विकास को गति देने की हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के बनने से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033048


