[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला न्यायाधीश ने नीमकाथाना जेल का निरीक्षण किया:बंदियों से सुविधाओं की जानकारी ली, कैदियों को मिलने वाले खाने की जांच की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जिला न्यायाधीश ने नीमकाथाना जेल का निरीक्षण किया:बंदियों से सुविधाओं की जानकारी ली, कैदियों को मिलने वाले खाने की जांच की

जिला न्यायाधीश ने नीमकाथाना जेल का निरीक्षण किया:बंदियों से सुविधाओं की जानकारी ली, कैदियों को मिलने वाले खाने की जांच की

नीमकाथाना : जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेंद्र कुमार टुटेजा ने बुधवार को नीमकाथाना उप कारागृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश टुटेजा ने कारागृह में निरुद्ध सभी बंदियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। उन्होंने बंदियों से कारागृह की मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण में कारागृह में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता नहीं पाई गई। किसी भी बंदी ने खाने-पीने, उपचार, मुलाकात या अन्य किसी भी विषय पर कोई शिकायत की। इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर की सचिव शालिनी गोयल और नीमकाथाना के अपर जिला सेशन प्रथम एवं द्वितीय न्यायाधीश, कारागृह प्रभारी रमेश राजपुरोहित मौजूद रहे।

Related Articles