[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरु और शिष्य की मेहनत लाई रंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुरु और शिष्य की मेहनत लाई रंग

नेशनल लेवल पर जीता रजत पदक नन्हे घुड़सवार का जलवा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : राजस्थान के जयपुर में आयोजित हुई नेशनल जेएनईसी घुड़सवारी प्रतियोगिता जिसमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और दिल्ली सहित अलग-अलग राज्यों से 62 घोडो ने भाग लिया राजस्थान पुलिस कोच नरपत सिंह दूधवाखारा ने बताया कि आर्मी 61 केवलरी के 7 घोड़े ने भी भाग लिया 16 वर्षीय खिलाड़ी ने जूनियर नेशनल एंड्योरेंस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक हासिल किया, 1 फरवरी, 2026 – सागर इक्वेस्ट्रियन क्लब, जयपुर ,राजस्थान में आज आयोजित 40 किलोमीटर जूनियर नेशनल एंड्योरेंस चैंपियनशिप में हर्षवर्धन चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दूसरा स्थान (रजत पदक) हासिल किया है।

इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि हर्षवर्धन चौधरी ने मात्र 5 महीने पहले ही रुद्रा घोड़े पर घुड़सवारी का प्रशिक्षण नेशनल घुड़सवार प्रतियोगिता के चैंपियन जयप्रकाश (सूर्या) शुरू किया था। इतने कम समय के अनुभव के बावजूद, कठिन 40 किमी की एंड्योरेंस रेस में अनुभवी घुड़सवारों को पछाड़कर पोडियम पर जगह बनाना उनकी कड़ी मेहनत और जुनून को दर्शाता है। इस सफलता पर उनके परिवार और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। इस मौके पर मोहम्मद इस्लाम खान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी,कोच‌ नरपत सिंह दुधवा खारा ,अध्यक्ष पारस कवर ने की शुभकामनाएं दी। खेल विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी कम उम्र और सीमित अनुभव के साथ यह प्रदर्शन उन्हें भारतीय घुड़सवारी के उभरते हुए सितारों की श्रेणी में खड़ा करता है।

Related Articles