[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में 70वां फुटबॉल टूर्नामेंट पूरा:मेहाड़ा ने जयपुर को 1-0 से हराया, 16 टीमों ने लिया हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में 70वां फुटबॉल टूर्नामेंट पूरा:मेहाड़ा ने जयपुर को 1-0 से हराया, 16 टीमों ने लिया हिस्सा

खेतड़ी में 70वां फुटबॉल टूर्नामेंट पूरा:मेहाड़ा ने जयपुर को 1-0 से हराया, 16 टीमों ने लिया हिस्सा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा जाटूवास स्थित गोगाजी खेल मैदान में मंगलवार को 70वीं फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मेजबान मेहाड़ा की टीम ने फुटबॉल क्लब ब्रदर्स यूनाइटेड जयपुर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में 16 टीमों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिनके बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि फाइनल मैच मेहाड़ा और जयपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मेहाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

विजेता को मिलेंगे 71 हजार रुपए

समापन समारोह में विजेता टीम मेहाड़ा को 71 हजार रुपए और उपविजेता जयपुर की टीम को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज घुमरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन, भाईचारे और खेल भावना भी सिखाते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलीप जांगिड़ ने की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सुरेंद्र गहलावत, कर्मवीर, अजीत सिंह, राजपाल सिंह, उम्मेद सिंह, कुलदीप, राकेश, संदीप कुमार, ख्यालीराम, कैलाश चौधरी, राकेश कुमार, बंशीलाल, राम अवतार, दुर्गा प्रसाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles