[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवगठित ग्राम पंचायत ढाणी बाढ़ान को मिली नई पहचान, पंचायत भवन का भव्य उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवगठित ग्राम पंचायत ढाणी बाढ़ान को मिली नई पहचान, पंचायत भवन का भव्य उद्घाटन

नवगठित ग्राम पंचायत ढाणी बाढ़ान को मिली नई पहचान, पंचायत भवन का भव्य उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : नवगठित ग्राम पंचायत ढाणी बाढ़ान मे पंचायत भवन कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मानोता जाटान के ग्राम विकास अधिकारी रामवतार मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच नरेन्द्र सिंह शेखावत ने की। अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर पंचायत भवन का उद्घाटन किया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और उम्मीद का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि रामवतार ने पंचायत व्यवस्था को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि मजबूत पंचायत से सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सही लोगों तक पहुंचेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच नरेन्द्र सिंह शेखावत ने ढाणी बाढ़ान को स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले केवल राजस्व गांव होने के कारण सीमित बजट मिलता था, जिससे विकास कार्य बाधित होते थे। अब ग्राम पंचायत बनने से बजट में बढ़ोतरी होगी और सड़क, पानी, सफाई, भवन सहित बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य तेज़ी से कराए जा सकेंगे।इस अवसर पर शिवराज सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत बनने से गांव को प्रशासनिक मजबूती मिली है। पंचायत भवन केवल कार्यालय नहीं, बल्कि गांव के समग्र विकास की योजनाओं का केंद्र बनेगा। सभी ग्रामीणों के सहयोग से पारदर्शी और प्रभावी विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे ढाणी बाढ़ान आने वाले समय में क्षेत्र के लिए उदाहरण बनेगा।उद्घाटन समारोह में शिवराज सिंह, विक्रम सिंह, नरेन्द्र सिंह, विशाल सिंह, विक्रम शेखावत, सज्जन सिंह, पृथ्वी सिंह, जयपाल सिंह, प्रीतम सिंह, सूबेदार शनीपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मानसिंह, महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles