नीमकाथाना में मनरेगा बदलावों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध:राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,योजना को सशक्त करने की मांग
नीमकाथाना में मनरेगा बदलावों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध:राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,योजना को सशक्त करने की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए गए बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दिया गया।
कांग्रेस का आरोप है कि इन परिवर्तनों से मनरेगा का मूल उद्देश्य और स्वरूप समाप्त हो रहा है। मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, मजदूर और बेरोजगार परिवारों को 100 दिन का गारंटीशुदा रोजगार प्रदान करती है, लेकिन वर्तमान बदलावों से यह अधिकार खतरे में पड़ गया है।
योजना को सशक्त करने की मांग
ज्ञापन में मांग की गई है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के बजाय इसे और सशक्त किया जाए। पार्टी का कहना है कि इससे ग्रामीण जनता को रोजगार और सम्मान के साथ जीवनयापन का अधिकार मिल सकेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव सहित मुखराम आर्य, राम सिंह, प्रेम कुमार गुर्जर, बलदेव यादव, मदन सैनी, रामजीलाल सैनी, नरेश टेलर और श्याम वीरेंद्र स्वामी जैसे अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033632


