रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया:भैंस को ढूंढ रहे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया:भैंस को ढूंढ रहे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुजुर्ग अपनी गुम हुई भैंस को ढूंढने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
यह घटना सोमवार को घुमांदा सड़क मार्ग के पास हुई। मालपुर निवासी करणीसिंह (66) अपनी भैंस की तलाश में घर से निकले थे। रेलवे पटरियां पार करते समय वह अचानक एक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान उनके बड़े भाई बहादुरसिंह ने की, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बहादुरसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033804


