विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी श्रीमाधोपुर पहुंचे
विवाह समारोह में की शिरकत, परिजनों से की मुलाकात
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार शाम अजमेर से चलकर करीब 7 बजे श्रीमाधोपुर पहुंचे। उनके साथ विधानसभा सचिव भारत-भूषण शर्मा एवं ओएसडी प्रमोद शर्मा भी मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष श्रीमाधोपुर में विधानसभा विधि सलाहकार एडवोकेट नचिकेता पारीक के विवाह समारोह में शामिल हुए। आगमन पर स्थानीय नागरिकों एवं आयोजन से जुड़े परिजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
विवाह समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया तथा परिवारजनों से भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह उपरांत विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जयपुर के लिए रवाना होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033174


