डॉ. विकास बड़सरा बने IAP के एलर्जी एवं एप्लाइड इम्यूनोलॉजी चैप्टर के नॉर्थ ज़ोन ईबी मेंबर
डॉ. विकास बड़सरा बने IAP के एलर्जी एवं एप्लाइड इम्यूनोलॉजी चैप्टर के नॉर्थ ज़ोन ईबी मेंबर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
पिलानी : इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के एलर्जी एवं एप्लाइड इम्यूनोलॉजी चैप्टर की नॉर्थ ज़ोन एक्जीक्यूटिव बॉडी (EB) मेंबर के रूप में राजकीय अस्पताल,पिलानी के प्रसिद्ध एलर्जी विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास बड़सरा को मनोनीत किया गया है।
इस उपलब्धि पर पूरे राजस्थान के चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है। डॉ. विकास बड़सरा एलर्जी, अस्थमा, एटोपिक डर्मेटाइटिस एवं इम्यूनोलॉजी के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और बच्चों में एलर्जिक रोगों के निदान एवं उपचार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति से नॉर्थ ज़ोन में एलर्जी एवं इम्यूनोलॉजी से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं अनुसंधान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।नार्थ जोन में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू , हिमाचल, उत्तराखंड आते हैं,जिसमे डॉ बड़सरा पूरे राजस्थान से एकमात्र डॉक्टर हैं, जो ईबी मेम्बर बने हैं ।
डॉ. विकास बड़सरा ने इस अवसर पर IAP के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं एलर्जी एवं एप्लाइड इम्यूनोलॉजी चैप्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे तथा बच्चों में एलर्जिक बीमारियों की बेहतर समझ और उपचार के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033322

