बाबा उमदसिंह छतरी धाम में विराट हिन्दू सम्मेलन:भारतीय संस्कृति और गौवंश संरक्षण पर हुई चर्चा, हिंदू एकता पर जोर दिया
बाबा उमदसिंह छतरी धाम में विराट हिन्दू सम्मेलन:भारतीय संस्कृति और गौवंश संरक्षण पर हुई चर्चा, हिंदू एकता पर जोर दिया
बुहाना : बुहाना के बाबा उमदसिंह छतरी धाम प्रांगण में एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय संस्कृति और गौवंश संरक्षण पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक श्यामा किशन और डॉ. अशोक कुमार ने अपने विचार रखे।
सम्मेलन की शुरुआत देवराधाम से निकाली गई कलश यात्रा से हुई। इसमें 10 महिलाओं ने एक झांकी के साथ मुख्य बाजार से होते हुए आयोजन स्थल तक यात्रा की। कलश यात्रा के बाद सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन सामग्री की आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम स्थल पर सनातन साहित्य पुस्तक भंडार भी लगाया गया था। महापुरुषों की चित्रमाला ने भी आयोजन की शोभा बढ़ाई।
भारतीय संस्कृति और गौवंश संरक्षण के बारे में बताया
मुख्य वक्ता श्यामा किशन, जो स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक हैं, ने भारतीय संस्कृति और गौवंश संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे पंच परिवर्तन की प्रासंगिकता को भी रेखांकित किया। डॉ. अशोक कुमार ने उपस्थित जनसमूह से आपसी भेदभाव त्याग कर हिन्दू एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में इन्द्रपाल, रणवीर भगत सहित अनेक साधु-संत मंचासीन रहे। इस अवसर पर कुटुम्ब प्रबोधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भागीरथ रांगेय, महेन्द्र भारद्वाज और बलबीर यादव को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभुराम कलाखरी और गुरामप्रताप नाडिया (बुहाना) को पर्यावरण प्रेमी सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन समिति के सदस्य दशरथ सिंह, राजपाल सिंह, भरत बोहरा, रतनसिंह तंवर, राजेश रांगेय, अनिल नाडिया, जगदीश सिंह, ललित वर्मा, प्रदीप शर्मा, रविन्द्र सांखला, सुरेन्द्र नाडिया, रमेश सिंह, पंकज मोट्याण, जसवंत सिंह, विनोद यादव, वेदप्रकाश, नागेडा धर्मा, नरेश सिंह, अरविंद मान, गिरखर सिंह, रामावतार जांगिड़, सुरेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034481

