मिट्टी में दबने से व्यक्ति की मौत:पदेवा नदी में मिट्टी भरते समय हादसा
मिट्टी में दबने से व्यक्ति की मौत:पदेवा नदी में मिट्टी भरते समय हादसा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पदेवा नदी क्षेत्र में मिट्टी भरते समय हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार सुबह मिट्टी ढह जाने से दलेलपुरा निवासी चंदगीराम जाट (51) उसकी चपेट में आ गए। हेड कॉन्स्टेबल रामलाल ने बताया- चंदगीराम सोमवार सुबह पदेवा नदी में ऊंट गाड़ी में मिट्टी भरने गए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वे मिट्टी के नीचे दब गए। पास ही काम कर रहे अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चंदगीराम को मिट्टी से बाहर निकाला। उन्हें बबाई के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चाचा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतक के चाचा सूरत सिंह ने बबाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चंदगीराम ऊंट गाड़ी से मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं, जो कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। परिजनों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034582

