कांग्रेस ने मनरेगा में बदलावों के खिलाफ प्रदर्शन किया:मनोज मेघवाल बोले, केंद्र सरकार ने इसे कमजोर किया
कांग्रेस ने मनरेगा में बदलावों के खिलाफ प्रदर्शन किया:मनोज मेघवाल बोले, केंद्र सरकार ने इसे कमजोर किया
चूरू : केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए संशोधनों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार दोपहर चूरू कलेक्ट्रेट के सामने जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आयोजित इस धरने का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा में संशोधन कर गरीबों और मजदूर वर्ग पर कुठाराघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार गरीबों के रोजगार के संवैधानिक अधिकार पर हमला कर रही है।
मेघवाल ने मनरेगा में किए गए सभी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने ग्राम सभा के अधिकारों को बहाल करने, काम के अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये निर्धारित करने तथा मनरेगा मजदूरी का सौ प्रतिशत भुगतान केंद्र सरकार द्वारा किए जाने की भी मांग की।
मेघवाल ने चेतावनी दी कि इस बार कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपनी नीतियां नहीं बदलीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर निर्णायक संघर्ष करेगी।
रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने अपने संबोधन में कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के नाम और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इसका नाम बदलकर ‘वीबी जीरामजी’ रख दिया है, जिससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, मगर उनको यह कोई बताने वाला हो कि आपने तो इसमें सब कुछ बदल दिया है।
धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने कहा कि मनरेगा में बदलाव कर केंद्र सरकार ने गरीब की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस गरीब और मजदूर वर्ग के साथ खड़ी है और मनरेगा में बदलाव के विरोध में उग्र प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर गिरधारीलाल बांगड़वा, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, बजरंगलाल सैन, आशाराम सैनी, ओमप्रकाश नाई, रमजान खान, रियाजत खान, जमील चौहान, असलम खोखर, किशोर दांदू, जितेंद्र राजवी और पूर्व सरपंच जंगशेर खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034881


