साइड की बात को लेकर युवक के साथ मारपीट:गाड़ी में रखे 80 हजार रूपए भी निकाले, पुलिस ने किया मामला दर्ज
साइड की बात को लेकर युवक के साथ मारपीट:गाड़ी में रखे 80 हजार रूपए भी निकाले, पुलिस ने किया मामला दर्ज
चूरू : चूरू में साइड देने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी गाड़ी से 80 हजार रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 19 जनवरी की रात को हुई।
झुंझुनूं जिले के लूमास का बास निवासी सुरजीत सिंह ने रतनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी की रात वह अपनी गाड़ी में बीरमसर पहाड़ी पर माल लोड करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक डंपर से साइड देने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।
डंपर चालक ने फोन कर गाड़ी मालिक को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर बाद एक कार आई, जिसमें पांच-छह लोग सवार थे। इन लोगों ने सुरजीत सिंह के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में रखे करीब 80 हजार रुपए निकाल लिए। जब कुछ अन्य गाड़ियां आती हुई दिखाई दीं, तो हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सुरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। रतनगढ़ थाना के एएसआई भंवरलाल मामले की जांच कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035020


